प्रधानमंत्री ने अमरीक सिंह के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रमुख शिक्षाविद अमरीक सिंह के निधन पर बुधवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, "अमरीक सिंह विशिष्ट शिक्षाविदों में से एक थे।"
अमरीक सिंह की पत्नी हरशरण अमरीक सिंह को भेजे अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "आपके पति के निधन का समाचार पाकर मुझे गहरा दुख हुआ है।"
प्रधानमंत्री ने कहा है, "आपके पति का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक बड़ा नुकसान है। वह मेरे प्रिय मित्रों में से एक थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनके प्रति मेरे भीतर सर्वाधिक सम्मान था।"
अमरीक सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
अमरीक सिंह ने 25 वर्षो तक अध्यापन कार्य किया और बाद में पटियाला स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के वह कुलपति बने। वह 10 वर्षो तक इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ युनिवर्सिटी एडल्ट एजुकेशन के अध्यक्ष भी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications