त्रिपुरा में 1200 विद्रोहियों ने शुरू की भूख हड़ताल
एनएलएफटी और एटीटीएफ के सभी पूर्व विद्रोहियों ने अपने आर्थिक पुनर्वास को लेकर 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। पिछले तीन वर्षो के दौरान इन विद्रोहियों ने त्रिपुरा सरकार के सामने आत्मसर्पण कर दिया था।
विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व विद्रोही नेता अचाई कासरुं ग जमातिया ने त्रिपुरा में संवाददाताओं को बताया, "यदि अगले 72 घंटों में हमें राज्य सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो हम अपनी भूख हड़ताल को और आगे बढ़ाएंगे।"
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2009 में एटीटीएफ और एनएलएफटी के लगभग 370 जनजातीय विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिसमें कई सदस्यों पर ढाई लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इन लोगों ने बांग्लादेश के शिविरों से भागकर भारतीय सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications