करुणानिधि को पेन्नाग्राम उपचुनाव जीतने का भरोसा

पेन्नाग्राम से डीएमके के उम्मीदवार पी. एन. पी. इंबासेकरन के सर्मथन में चुनाव प्रचार के लिए आए करुणानिधि ने पत्रकारों से कहा, "उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है।"

डीएमके में मजबूत पकड़ रखने वाले और मुख्यमंत्री के बड़े बेटे एम. के. अझागिरी ने कहा था कि वह करुणानिधि के अलावा किसी को अपना नेता नहीं मानते। इस टिप्पणी के बारे में पूछने पर करुणानिधि ने इस सवाल को टाल दिया।

पेन्नाग्राम उपचुनाव में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के उम्मीदवार की स्थिति मजबूत दिख रही है। मतदाताओं को अधिक से अधिक रिझाने के लिए सभी दलों के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में यहां पहुंच चुके हैं।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की प्रमुख जे. जयललिता भी अपने उम्मीदवार आर. अनबलंगन के समर्थन में दो दिन पहले प्रचार कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+