राज्य में 4 मुख्यमंत्री कोई नई बात नहीं : लापांग

राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए लापांग ने कहा, "राज्य के लिए यह कोई नई घटना नहीं है। वर्ष 2008 से 2009 तक राज्य में सत्तासीन रही मेघालय प्रोग्रेसिव एलायंस (एमपीए) सरकार में भी तीन मुख्यमंत्री थे।"

ज्ञात हो कि मेघालय आर्थिक विकास परिषद के अध्यक्ष जे.डी.रिम्बाई, मेघालय राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष डोंकूपार रॉये और लापांग के सलाहकार फ्राइडे लिंगदोह राज्य में मुख्यमंत्री के दर्जे का आनंद उठा रहे हैं।

लापांग ने कहा, "मैं पूर्व की सरकार की नीति से प्रेरित था। इसलिए मैंने ऐसा करने का निर्णय लिया। यदि आज यह गलत है, तो यह कल गलत क्यों नहीं था।" इस पर सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों ने मेज थपथपा कर लापांग का समर्थन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+