पाकिस्तान-अमेरिका के बीच रणनीतिक वार्ता शुरू
जियो टीवी ने खबर दी है कि बातचीत को गति देते हुए क्लिंटन ने दक्षिण एशिया में शांति स्थापना में पाकिस्तान की भूमिका की प्रशंसा की और पाकिस्तान की सुरक्षा को एक शीर्ष प्राथमिकता बताया।
पाकिस्तान के आतंक निरोधी अभियानों का जिक्र करते हुए क्लिंटन ने पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। कहा, "पाकिस्तान का संघर्ष हमारा अपना संघर्ष है।"
क्लिंटन ने हालांकि स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच अतीत में गलतफमियां और असहमतियां रही हैं।
क्लिंटन ने कहा, "यह भी तय है कि भविष्य में और असहमतियां होंगी, जैसा कि मित्रों या पारिवारिक सदस्यों के बीच असहमतियां होती हैं।"
क्लिंटन ने आगे कहा, "लेकिन यह एक नया समय है। बीते वर्षो के लिए ओबामा प्रशासन ने एक अलग दृष्टिकोण अपनाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications