कोलकाता पार्क स्ट्रीट आग में मरने वालों की संख्या 16 हुई
पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से चार शव मंगलवार रात और छह शव बुधवार सुबह बरामद किए गए। आग पर पूरी तरह से काबू पाए जाने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल के लोगों ने इमारत के कमरों की तलाशी ली।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने आईएएनएस को बताया, "लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें आाठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications