झोपड़ी में आग से 3 मासूमों की मौत
ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत पलऊ गांव निवासी पप्पूराम जाट अपनी पत्नी सहित सुबह खेत पर चला गया। झ्झोपड़ी में उसका पुत्र हनुमानराम (10), कालूराम (7) और सीमा (5) झ्सो रहे थे। तभी अचानक तेज हवाओं के कारण चिमनी नीचे गिर गई और देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझ्झाने की कोशशि की लेकिन आग बढ़ती गई और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इत्तला पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्रशिमन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications