अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है सरकार : मोइली

मोइली ने कहा, "हम अपराधियों और सांप्रदायिक तत्वों को चुनाव लड़ने से रोकने के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों और विशेषज्ञों की राय लेंगे। जून महीने में इस मुद्दे पर बेंगलुरू में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।"

मोइली का बयान ऐसे समय में आया है, जब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी.कुमारस्वामी ने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के चुनाव लड़ने से कोई आपत्ति नहीं होगी, बशर्ते कि वे चुनाव जीतने की स्थिति में हों।

मोइली ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और चुनाव जीतने के लिए बाहु बल और धन बल का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। इसलिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अपराधियों और सांप्रदायिक तत्वों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए एक कानून बनाना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+