निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर क्रेन गिरा, 2 घायल
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक यह हादसा सरिता विहार में शाम 4.45 बजे हुआ।
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, "निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर क्रेन एक ऑटो रिक्शा चालक पर गिर गया। ठेकेदार के एक कर्मचारी सहित दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।"
हादसे में घायल एक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय राजेश के रूप में की गई है। दोनों घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications