बस-ट्रक की भिड़ंत में 9 की मौत
मंडला के पुलिस अधीक्षक के. के. शर्मा ने बताया कि बुधवार को जबलपुर से मंडला आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। ग्वारी गांव के करीब हुई इस टक्कर मे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल 18 में से दो की हालत गंभीर थी जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है।
मृतकों की पहचान रतन लाल, नीलू दुबे, अमित पटेल, शिवकुमार, राधेश्याम, श्याम सुंदर, रेणुका, सोन केसरी, नीलेश के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार की सहायता राशि मजूर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications