कई जिंदगियां बचा सकती थी स्टीफन कोर्ट की खोई हुई चाबी
जब आठ मंजिला इमारत में आग लगी तो पांचवी, छठी और सातवीं मंजिल के लोग खुद को मृत्यु से बचाने के लिए इस ऐतिहासिक इमारत की छत की ओर दौड़े थे।
करीब 100 साल पुरानी इस इमारत के नजदीक खड़े एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बुधवार को बताया, "यद्यपि छत की ओर का दरवाजे में ताला लगा था और उसे खोला नहीं जा सकता था। वहां चाबियां नहीं थीं.. इसलिए घुटन के चलते लोगों की मृत्यु हो गई।"
दरवाजा खोलने में असमर्थ रहे बदहवास लोगों ने दोबारा सीढ़ियों से नीचे उतरना शुरू कर दिया लेकिन वे अधिक दूर नहीं जा सके क्योंकि आग ने उन्हें अपनी चपेट में लिया था।
इमारत की छठी मंजिल की सीढ़ियों पर जले हुए 18 शव मिले हैं।
कोलकाता की पार्क स्ट्रीट में आर्मीनियन स्टीफन आर्थून ने 1910 में इस इमारत को बनाया था। इमारत को ऐतिहासिक विरासत का दर्जा प्राप्त था।
अधिकारी ने कहा कि यदि ये सभी 18 लोग इमारत की छत पर पहुंच गए होते तो उनका जीवन आसानी से बच सकता था।
उन्होंने बताया कि छत पर आग लगने के कोई अवशेष नहीं मिले हैं और सीढ़ियों की मदद से लोगों को वहां से निकाला जा सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications