फैशन सप्ताह की शुरुआत टली, डिजाइनरों में बेचैनी
फैशन सप्ताह की शुरुआत डिजाइनर निदा महमूद को करना थी। वह अपनी सहयोगी डिजाइनर लिटिल शिल्पा के साथ दोपहर 12 बजे अपना संग्रह पेश करने वाली थीं लेकिन शो के शुभारंभ के अनिश्चित काल के लिए टल जाने के बाद वह परेशान हो गईं।
निदा ने आईएएनएस से कहा, "मेरी मॉडल तैयार थीं, सब कुछ हो गया था। जब मैंने शो में देरी के संबंध में सुना तब मैं मंच के पीछे थी। मैं नहीं जानती कि क्या होने जा रहा है।"
सूत्रों के मुताबिक फैशन सप्ताह के आयोजक 'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' (एफडीसीआई) को शो के आयोजन के लिए शहर के अग्निशमन विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी थी इसलिए यह शुभारंभ टला।
अन्य डिजाइनर तरुण ताहिलियानी, लीना सिंह, ऋतु कुमार और जे. जे. वालिया भी आयोजन स्थल पर भटकते दिखाई दिए। ओखला औद्योगिक क्षेत्र में 'नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन' के मैदान में 24-28 मार्च तक यह आयोजन निर्धारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications