सारनाथ एक्सप्रेस से भिड़ा टैंपो, 2 की मौत (लीड-1)
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने आईएएनएस को बताया, "हादसे में मालवाहक टैंपो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के मानदेह मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर उस समय हुई जब छपरा से दुर्ग जा रही सारनाथ एक्सप्रेस रेलगाड़ी से एक मालवाहक टैंपो की टक्कर हो गई।"
चौबेपुर थाना-प्रभारी सीताराम चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में टैंपो चालक बाबूलाल सोनकर (32) व उनके सहयोगी छविनाथ पाल (40) की मौत हो गई। दोनों स्थानीय निवासी थे और टैपों में किराने के सामान लादकर उसकी आपूर्ति करने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि टैंपो में पीछे बैठे दो लोग घायल हुए हैं लेकिन अब दोनों की हालत सामान्य है।
चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक टैंपो चालक ने दूर से आती रेलगाड़ी को देखने के बावजूद रेल पटरी को पार करने की कोशशि की और रेलगाड़ी की चपेट में आ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications