एक शख्स ने बाजार में छोड़ दिए 100 सांप
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर हुबेई प्रांत के हानकोऊ की क्वोनजिन बेडक्लॉथ्स बाजार में हुई। संदूक में भरे सांपों की औसत लंबाई लगभग 60 सेंटीमीटर थी। सांप छोड़ने के तत्काल बाद वह व्यक्ति वहां से भाग गया।
बाजार की एक दुकानदार झांग ने बताया, "संदूक से निकलने के बाद सांप पूरे बाजार में इधर-उधर भागने लगे।"
अफरा-तफरी के बीच पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद सभी सांपों को फिर संदूक के भीतर बंद किया गया। ऐसा करने में आधे घंटे का वक्त लगा और अहम बात यह है कि सांप किसी व्यक्ति को डंस नहीं सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications