हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में तापमान में वृद्धि
शिमला में मंगलवार पिछले छह वर्षो में तक का सबसे गर्म दिन रहा और यहां का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2004 के बाद से यह अब तक मार्च का सबसे अधिक तापमान रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पूरे राज्य में बुधवार सुबह तापमान औसत तापमान से तीन से आठ डिग्री अधिक था इसका मतलब है कि दिन का तापमान औसत से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।"
सिंह ने बताया कि बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के औसत तापमान से सात डिग्री अधिक है।
लाहौल एवं स्पीति के मुख्यालय केलांग में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री अधिक है। यहां भी अगले कुछ दिनों तक धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications