गोवा के तटीय इलाकों में समुद्री कटाव का खतरा
राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र से पहले तैयार किए गए एक आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि गोवा में समुद्र तट पर 15 किलोमीटर के दायरे में तटीय इलाके परनेम, बारदेज, कानाकोना और सलसिट समुद्री कटाव से प्रभावित हैं।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि यद्यपि इस खतरे से निपटने के लिए अस्थाई रूप से कंक्रीट की दीवारें, बांधें, रबर की दीवारें आदि बनाई गई लेकिन इस खतरे से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
सर्वेक्षण में आगे कहा गया है कि तटीय नियोजन सलाहकार समिति की संस्तुतियों के आधार पर समुद्री कटाव को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए थे और इसके लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications