डॉल्फिन संरक्षण के लिए उड़ीसा की पहल
राज्य की राजधानी उड़ीसा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले शोधकर्ता दुर्लभ समुद्री प्रजातियों के संरक्षण को लेकर बेहतर तकनीक के बारे में चर्चा करेंगे।
चिल्का विकास प्राधीकरण (सीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत पटनायक, "इंडोनेशिया, थाइलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और जापान सहित कम से कम आठ देशों के प्रतिभागी इस कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए आ रहै हैं।"
सीडीए इस कार्यशाला का अयोजन जापान स्थित टोक्यो विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कर रहा है।
पटनायक ने बताया कि देश में डॉल्फिन पर आयोजित होने वाली यह पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications