महंगे दर पर 1 अप्रैल से मिलेगा और साफ पेट्रोल एवं डीजल
पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने बुधवार को कहा, "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू समेत 13 शहरों में एक अप्रैल से यूरो-चार मानक वाले ईंधन उपलब्ध हो जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि इस तरह के ईंधन के उत्पादन के लिए तेल कंपनियों ने अपने तेल शोधक संयंत्रों को पहले से उन्नत किया है। इसके लिए करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
सुंदरेशन ने संकेत दिए कि यह खर्च उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि यूरो-चार पेट्रोल की कीमत यूरो-तीन पेट्रोल की तुलना में प्रति लीटर 46 पैसे ज्यादा और यूरो-चार डीजल की कीमत यूरो-तीन डीजल की तुलना में 26 पैसे प्रति लीटर अधिक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications