हिमाचल प्रदेश में उन्नत होगी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली
शिमला मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमारी योजना राज्य में दो डॉप्लर मौसम रडार, स्वचालित मौसम केंद्रों की एक श्रंखला और वर्षा के बारे जानकारी देने वाले यंत्रों को स्थापित करने की है।"
उन्होंने बताया कि शिमला की सबसे ऊंची चोटी माउंट जखू पर एक मौसम रडार लगाया जाएगा और दूसरा धर्मशाला में लगाया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, "प्रत्येक रडार की क्षमता 150 किलोमीटर तक के क्षेत्र के मौसम के बारे में जानकरी देने की होगी। इससे मूसलाधार बारिश और ओले पड़ने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी।"
सिंह के मुताबिक अगले महीने से बारिश का पूर्वानुमान बताने वाले 81 स्वचालित यंत्रों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की 'इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट ऑफ हिमालयाज' योजना के तहत बाकी और स्वचालित मौसम केंद्रों और बारिश पूर्वानुमान यंत्रों की स्थापना की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications