26 मार्च से शुरू होगा 'दक्षेस साहित्य समारोह'
दक्षेस फाउंडेशन की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 33वें साहित्य समारोह में दक्षिण एशिया के आठ देशों के लेखक, शिक्षाविद, इतिहासकार और शांति से जुड़े कार्यकर्ता 'प्रकृति पर पड़ने वाले पर्यावरण के प्रभाव' विषय पर चर्चा के लिए एकत्रित होंगे। समारोह में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि प्रकृति और पर्यावरण किस तरह से साहित्य के एक घटक के रूप में काम करते हैं।
चार दिवसीय साहित्य समारोह का आयोजन दक्षेस लेखक और साहित्य फाउंडेशन (फोसवाल), भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ मिलकर कर रहा है।
समारोह में दक्षेस समुदाय के लेखक कविताओं का सस्वर पाठ करेंगे। चयनित लेखक की कविताओं को एक विशेष जर्नल "बियांड बार्डर्स" में प्रकाशित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications