भोपाल के निशातपुरा से ऑयल डिपो के हटने के आसार
गौर ने पत्र में कहा था कि आबादी वाले इलाके के बीच स्थित ऑयल डिपो कभी भी भीषण दुर्घटना के कारण बन सकते हैं लिहाजा इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। निशातपुरा में जहां ये ऑयल डिपो हैं वहां हजारों परिवार निवास करते हैं। इन ऑयल डिपो के कारण पेयजल प्रदूषित हो रहा है और लोग बीमारी का शिकार बन रहे हैं।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने सुझाव दिया था कि इन ऑयल डिपो को दूसरे स्थान पर स्थापित कर कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने संभावित खतरे से भी अवगत कराया है। गौर ने इन ऑयल डिपो के लिए भूखण्ड उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।
गौर के पत्र के जबाव में देवड़ा ने कहा कि वह विभाग से जांच करा रहे हैं और इस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications