दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी

नौ दिन चले नवरात्री के बाद यह पर्व मनाया गया।

गृहणी आरती भाटिया ने बताया, "हमने नवरात्री में प्रत्येक दिन व्रत रखा। इस मौके पर घर में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों में नौ दिनों तक भक्ति गीत बजते रहे। हमने उपवास रखने के अलावा भगवान राम की विशेष आराधना की।"

उन्होंने बताया, "हमने इस दिन के महत्व को देखते हुए झूले में विराजमान भगवान राम की मूर्ति की पूजा की।"

दिल्ली में ही रहने वाली रक्षिका श्रीवास्तव ने बताया, "उपवास रखने के अलावा इस दिन धार्मिक अनुष्ठान के तौर पर राम-सीता की मूर्तियों का विवाह आयोजित किया गया। इन नौ दिनों के दौरान हमने विशेष व्यंजनों को का सेवन किया ,जो शुद्ध शाकाहारी था। इस दौरान काले नमक का इस्तेमाल किया जा रहा था।"

रामनवमी के अवसर पर कई जगहों पर राम की मूर्ति को लेकर झाकियां भी निकाली गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+