सोमालियाई लुटेरों ने बारमूडा के जहाज का अपहरण किया
पूर्वी अफ्रीका समुद्री सहायता कार्यक्रम के समन्वयक एंड्रयू मवांगुरा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि वर्जिन द्वीप के स्वामित्व वाले मालवाहक पोत एमवी टाल्का पर फिलीपींस और सीरिया के एक-एक नागरिक भी हैं।
उन्होंने बताया कि मालवाहक पोत का अपहरण मंगलवार शाम को किया गया। बारमूडा के झंडे वाले इस जहाज का प्रबंधन ब्रिटेन के हाथ में है। जहाज मिस्र के सोखना से ईरान के बुशहर जा रहा था।
एक केन्याई अधिकारी ने बताया कि अपहृताओं ने ओमान तट से करीब 120 समुद्री मील की दूरी पर पोत का अपहरण किया।
समुद्री लुटेरों ने मंगलवार को तुर्की के जहाज एमवी फ्रिजिया का भी चालक दल के 21 सदस्यों के साथ अपहरण कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications