सैमसंग के पूर्व अध्यक्ष फिर कार्यालय लौटे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के प्रमुख प्रवक्ता रेही इन योंग ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ली ने कंपनी के प्रबंधन में वापस लौटने का फैसला किया है।
वर्ष 2018 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी के दावे को प्रोत्साहित करने के लिए दक्षिण कोरिया की सरकार ने तीन महीने पहले उनको माफी दी थी। पूर्व सैमसंग प्रमुख को फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का सदस्य बहाल किया गया था।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए सैमसंग समूह के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों के समूह ने ली से पद पर वापस लौटने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
