22 लाख डॉलर में बिकेगी शिंडलर की सूची

शिंडलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार 'होलोकास्ट' के दौरान इन यहूदियों को बचाया था।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सूची के मालिक गेरी जिमेट ने मंगलवार को कहा कि 'वेबसाइट मूमेंटसिन टाइम डॉट कॉम' पर इस सूची को प्राप्त करने के लिए कोशिश करने वाले पहले व्यक्ति को यह सूची दी जाएगी।

इस 13 पन्नों की सूची में 801 यहूदियों के नाम हैं। शिंडलर ने इन यहूदियों को नाजियों के मौत के शिविरों से बचाने के लिए अपने कारखानों में नौकरी दी थी। यह सूची 18 अप्रैल 1945 को तैयार की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह अकेली ऐसी सूची है जो निजी हाथों में है जबकि अन्य तीन सूचियां संग्रहालयों में हैं।

शिंडलर यह सूची बनाकर नाजियों को यह बताना चाहते थे कि युद्ध प्रयासों के लिए इन कामगारों का होना आवश्यक है। शिंडलर के इन प्रयासों को थॉमस किनीएली के उपन्यास 'शिंडलर्स लिस्ट' और स्टीवन स्पीलबर्ग की 1993 में इसी नाम से बनी ऑस्कर विजेता फिल्म से लोकप्रियता मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+