चीन में 2000 वर्ष पुराने शहर का अवशेष मिला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह अवशेष जियांजेई प्रांत के फेंगचेंग शहर के फुजियाकुन गांल के करीब मिला है। अवशेष के रूप में मिले शहर का क्षेत्रफल 18,000 वर्ग मीटर है।
इस पुरातन शहर के चारों ओर एक 30 मीटर ऊंची दीवार हुआ करती थी। इस दीवार का अंश अब भी यहां देखा जा सकता है। कई स्थानों पर इस दीवार से निकली ईंटों के अवशेष भी मिले हैं।
पुरातत्वविदों का मानना है कि इस खोज के माध्यम से देश के 24-224 ईसवी के बीच के इतिहास के बारे में नए तथ्यों का पता लगाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications