बिहार, झारखंड, उड़ीसा में नक्सलियों का तांडव

सुंदरगढ़ और लातेहार में नक्सलियों ने मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट किया। इस कारण इन मार्गों पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हो चुकी हैं और आगे कई ट्रेनों के लेट होने की आशंका बनी हुई है। यही नहीं रांची-दिल्ली गरीब रथ और0 पलामू एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी
बंद के दूसरे दिन बोकारो में नक्सलियों ने छह व्यापारियों को अगवा कर लिया है। यही नहीं झारखंड के सराईकेला-खर्सवान जिले में एक पुलिसकर्मी की गोलीमार कर हत्या कर दी है। यह वारदात उस समय हुई जब पुलिस का एक दल इलाके में गश्त कर रहा था। नक्सलियों ने अचानक बाहर निकलकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बंद के चलते अभी तक कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है, जिसमें रांची-दिल्ली गरीब रथ, पलामू एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मोड़कर मुगलसराय-गोमो रेलमार्ग से भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि माओवादियों ने ग्रीन हंट के खिलाफ सात राज्यों में 48 घंटे का बंद बुलाया है, जो सोमवार से शुरू हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications