रेलवे की गलती के लिए माफी मांगे प्रधानमंत्री : भाजपा

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रेलवे के दोषपूर्ण विज्ञापन को लेकर काफी उत्तेजित है। उसने मांग की है कि इस गलती के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने प्रधानमंत्री के माफी मांगने की मांग के पीछे तर्क दिया है कि भारत सरकार के एक अहम मंत्रालय ने ये गलती की है इसलिए इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को खुद लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि रेलमंत्रालय ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें दिल्ली को पाकिस्तान में और कोलकाता को बंगाल की खाड़ी में दिखाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविद का कहना है "प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। एक महत्वपूर्ण मंत्रालय ने दिल्ली को पाकिस्तान में और कोलकाता को बंगाल की खाड़ी में बताया है। हम इससे शर्मिंदा हैं।" हालांकि कांग्रेस ने भाजपा की इस मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद , भाजपा की इस मांग पर कहते हैं "यह बचकानी मांग है। इससे प्रधानमंत्री का कुछ भी लेना-देना नहीं है।"

गौरतलब है कि यह गलती एक आलीशान पर्यटन रेल महाराजा एक्सप्रेस को रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा शनिवार की रात हरी झंडी दिखाए जाने के लिए निर्धारित कार्यक्रम हेतु प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन में सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+