सिडनी। भूकंप की खबरों में इधर बीच तेजी से वृद्धि हुई है। भूकंप की ताजा सूचना पापुआ न्यू गिनी से मिली है। सूचना के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के तटीय इलाके में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
भूकंप के झटके शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार दो बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र न्यूआयरलैंड से 100 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। फिलहाल इलाके में सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।