शिक्षक की पिटाई से छात्र अस्पताल पहुंचा
पुलिस के अनुसार घटना जिले के मंसाछापार स्थित समाज कल्याण इंटर कॉलेज की है, जहां शनिवार शाम को शिक्षक विमल कुमार की पिटाई से घायल कक्षा 12वीं के छात्र दीपक शुक्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
जिले के पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती दीपक की पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि छात्र के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया।
कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications