इंदिरा सागर परियोजना से सिंचित होगी 92 हजार एकड़ जमीन
मुख्य सचिव वैश्य ने ठीकरा विकास खंड में बोराड नदी पर 41 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एक्वाडक्ट का निरीक्षण करते हुए कहा कि नहरों के तय समय सीमा में पूरा होने पर किसानों को लाभ मिल सकेगा। वैश्य ने इंदिरा सागर परियोजना के तीसरे व चौथे चरण में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यो की भी जानकारी ली।
तीसरे एवं चौथे चरण में होने वाले कार्य से बड़वानी की चार तहसीलों ठीकरी, अजड़, राजपुर व बड़वानी के किसानों की जमीनों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
इन नहरों का निर्माण कार्य पूरा होने से किसानों को बिना बिजली के ही सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा और नहरों के किनारों पर सड़क बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications