इराक चुनाव में अयाद अलावी का गठबंधन आगे
बगदाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। इराक में हुए चुनाव के लिए शनिवार को घोषित शुरुआती परिणामों में पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी का गठबंधन, 'इराकी लिस्ट' प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के 'स्टेट ऑफ ला' गठबंधन से मामूली बढ़त बनाए हुए है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्षेत्रीय समाचार चैनल अल-जजीरा ने शनिवार को खबर दी है कि अलावी का गठबंधन मात्र 8,000 वोटों से अल-मलिकी के गठबंधन से आगे है। अब तक 1.20 करोड़ वोटों में से लगभग 93 प्रतिशत की गणना हो चुकी है।
अल-मलिकी का गठबंधन हालांकि अभी भी इराक के 18 प्रांतों में से सात में आगे बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications