पाकिस्तान में विस्फोट, 7 लोग घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आतंकवादी सवार थे और उन्होंने ही पुलिस चौकी पर हथगोला फेंका, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
उधर, पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के छारसादा जिले में आतंकवादियों ने एक स्कूल बस में आग लगा दी। रविवार को छुट्टी होने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications