कृषि कालेज के छात्रों से आंदोलन खत्म करने की अपील
मालूम हो कि प्रदेश के जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर और विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अधीन आने वाले तमाम कृषि महाविद्यालयों के छात्र पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कृषि से संबंधित सभी पदों की भर्ती में सिर्फ कृषि स्नातकों को ही प्राथमिकता दी जाए। पिछले दिनों मंडी सचिव सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में सभी स्नातकों को पात्र घोषित किए जाने से छात्र आंदोलित हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग के अधीन विभिन्न संवगरे जैसे कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी जैसे पदों की भर्ती में कृषि स्नातक एवं कृषि स्नातकोत्तर को आवश्यक आर्हता रखा जाएगा। वे इस बात से सहमत है कि कृषि से जुड़े रोजगार में कृषि स्नातकों को प्राथमिकता मिले क्योंकि कृषि क्षेत्र में दिन प्रति दिन नई-नई तकनीकें आ रही है। इस वजह से कृषि स्नातक इस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सेवा भर्ती शर्तो में कुछ संशोधन के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications