खजुराहो से रोज चलेगी लिंक ट्रेन
चित्रकूट से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस के लिए खजुराहो से तीन दिन चलने वाली लिंक ट्रेन को नियमित चलाने की मांग को लेकर खजुराहो के लोग लम्बे समय से आंदोलनरत थे। उसी क्रम में शनिवार को खजुराहो विकास मंच के नेतृत्व में सैकडों लेागों ने खजुराहो स्टेशन पर आंदोलन किया।
आंदोलनरत लोगों की मांग पर झांसी मंडल के मंडल अभियंता अनिल गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि 31 मार्च से पहले दोनों एक्सप्रेस के लिए लिंक ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन से बढाकर प्रतिदिन कर दिया जाएगा। साथ ही खजुराहो स्टेशन पर कैंटीन भी एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी।
खजुराहो विकास मंच के अशोक गौतम का कहना है कि खजुराहो में दुनिया भर से पर्यटक आते हैं और उनके लिए नियमित रूप से ट्रेन सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियमित लिंक ट्रेन के शुरू हो जाने से पर्यटकों को दिल्ली और बनारस जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications