भारत को नवीनतम हवाई राडार का अमेरिका का प्रस्ताव
'इंडिया स्ट्रेटजिक' पत्रिका ने अपने ताजा अंक में खबर दी है कि 'रेथियोन' के एशिया के अध्यक्ष एडमिरल वाल्टर एफ.डोरान के अनुसार भारतीय अधिकारियों को इस राडार के बारे में पहले ही समझाया जा चुका है। यह चौबीस घंटे की चौकसी में प्रभावी है। इस प्रणाली का इस्तेमाल फिलहाल अफगानिस्तान में ब्रिटिश सेना और रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) द्वारा किया जा रहा है।
पत्रिका ने एडमिरल डोरान के हवाले से कहा है कि सैन्य प्रौद्योगिकी कंपनी, रेथियोन ने भी भारत सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपा है। लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications