किंगफिशर की उड़ान में संदिग्ध विस्फोटक बरामद, जांच जारी (लीड-1)
तिरूवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त एम.आर.अजीत कुमार ने कहा कि बेंगलुरू से यहां पहुंचे एक विमान के मालवाहक कंपार्टमेंट से संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया। यह विमान सुबह 8.25 बजे यहां पहुंचा था।
कुमार ने कहा कि मालवाहक कंपार्टमेंट में अखबार में गेंद की आकार में लिपटा संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
कुमार ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विमान को घेर लिया है और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वहां पहुंच गए हैं।
कुमार ने कहा, "हम यह पता लगा रहे हैं कि संदिग्ध विस्फोटक को विमान में कैसे रखा गया। निश्चित रूप से यह सुरक्षा में कमी को दर्शाता है। संदिग्ध विस्फोटक की जांच की जा रही है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications