पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 3 लोगों की हत्या की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय कबाइली नेता के हवाले से बताया है कि तीनों लोगों के शव उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य शहर मीर अली में सड़क के किनारे से बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आतंकवादियों ने मारे गए तीनों लोगों को करीब दो सप्ताह पहले अगवा कर लिया था। शनिवार रात को संभवत: इनकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों लोग स्थानीय निवासी थे।
शव के पास से एक पर्चा बरामद किया गया है जिसमें मारे गए लोगों को अमेरिका का जासूस बताया गया है। पर्चे में संदिग्ध जासूसों को ऐसे ही परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications