कनाडियाई निवेशकों को प्रोत्साहित करेंगे कमलनाथ

टोरंटो, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ चार दिनों की यात्रा पर मंगलवार को कनाडा पहुंचेंगे। इस दौरान वह कनाडियाई निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

अपने इस दौरे पर कमलनाथ दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को और समृद्ध बनाने के लिए कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री पीटर वेन लोन, परिवहन मंत्री जोश बेयर्ड और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान वह ओंटारियो और क्यूबेक प्रांतों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। ओंटारियो और क्यूबेक कनाडा के शक्तिशाली प्रांत हैं। कमलनाथ कनाडा में वारेन बफेट के नाम से मशहूर भारतीय मूल के प्रमुख निवेशक प्रेम वत्स से भी मुलाकात करेंगे। उनकी कंपनी फेयरफेक्स फाइनेंसियल होल्डिंग्स की मौजूदा संपत्ति 27 अरब डॉलर की है।

ओंटारियो प्रांत के प्रमुख डाल्टन मैकगिंटी और क्यूबेक के प्रमुख जीन चेरेस्ट से कमलनाथ की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने हाल ही में भारत का दौरा किया था। इस दौरान ऊर्जा, पर्यावरण, शोध और शिक्षा के क्षेत्र में इन प्रांतों के साथ कुछ महत्वपूर्ण समझौते भी हुए थे।

कनाडा-भारत व्यापार परिषद के अध्यक्ष राणा सरकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कनाडा के पास भारत के आधारभूत संरचना क्षेत्र में निवेश का प्रचूर मौका है। इस क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश संभावित है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+