बिहार में वाहन में झुलसकर 5 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार शनिवार रात तिलकारा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रयाग यादव और उनके चार समर्थक एक वाहन में सवार थे, तभी कुछ लोगों ने हमला कर वाहन में आग लगा दी।
पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार ने कहा कि पहले अपराधियों ने वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण टूट गया। इसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वाहन को आग के हवाले कर दिया।
भागलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि ऐसी आशंका है कि प्रयाग यादव और मुखिया बाबू लाल यादव के बीच झगड़े की वजह से प्रयाग और उनके समर्थकों की हत्या हुई।
पुलिस ने इस मामले में मधुसूदन यादव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications