भाजपा नेता के स्वागत में हुई फायरिंग में 1 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोमर का काफिला रविवार की दोपहर को मुरैना जिले के अम्बाह क्षेत्र से निकल रहा था, तभी उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने जब ऐसा करने वालों को रोका तभी एक बंदूक से निकली गोली सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति को जा लगी। सुभाष को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि गोली चलाने वाले को अम्बाह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। शर्मा के अनुसार तोमर का काफिला निकल चुका था तब गोली चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications