एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए मोदी
इस बात की संभावना पहले से बन गई थी कि न तो एसआईटी प्रमुख आर.के.राघवन यहां उपस्थित रहने वाले हैं और न इस बात का ही कोई संकेत था कि मोदी जांच दल के समक्ष खुद को पेश करेंगे।
एसआईटी की ओर से मोदी को 11 मार्च को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि वह 21 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान अपनी गवाही के लिए एसआईटी के समक्ष उपस्थित हों।
मोदी को यह नोटिस तब जारी किया गया था, जब वर्ष 2002 के गुजरात दंगे के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में अन्य लोगों के साथ मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी ने इस मुद्दे को उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications