ममता ने कोच कारखाने की आधारशिला रखी
कोलकाता, 21 मार्च (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को 860 करोड़ रुपये लागत वाले एक कोच कारखाने की कांचरापाड़ा में आधारशिला रखी। इस कारखाने से प्रति वर्ष 500 ईएमयू व मेट्रो रेल की बोगियों की आपूर्ति होने की उम्मीद है।
यह अत्याधुनिक कारखाना रेलवे द्वारा एक निजी साझेदार के साथ मिल कर संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित किया जाएगा। उम्मीद है कि कुछ वर्षो के भीतर इस कारखाने से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर बनर्जी ने कहा यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच कारखानों में से एक होगा। यह परियोजना 153 एकड़ में विस्तृत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications