ब्रम्होस मिसाइल का परीक्षण 100 फीसदी सफल रहा
भुवनेश्वर। देश के पूर्वी तट पर समुद्र में तैनात युद्धक पोत 'आईएनएस रणवीर' परब्रम्होस रखा हुआ था। रविवार को वर्टिकल लांचर के जरिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। इसी के साथ मिसाइल ब्रम्होस का परीक्षण सफलपूर्वक संपन्न हो गया।
सूत्रों के अनुसार यह सुपरसोनिक मिसाइल निर्धारित मार्ग पर कुशलतापूर्वक आगे बढ़ी और अपने लक्ष्य को भेद दिया। मिसाइल का लक्ष्य 'आईएनएस मीन' जहाज था।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अतिरिक्त महाप्रबंधक, प्रवीण पाठक ने बताया, "मिसाइल का परीक्षण 100 फीसदी सफल रहा।" यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और इसकी गति 2.8 मैच है। यह मिसाइल पोत के चारों ओर कहीं पर भी स्थित लक्ष्य को निशाना बना सकती है।
ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन की गई है और विकसित की गई है। यह मिसाइल 200 से 300 किलोग्राम तक वजन वाले पारंपरिक बमों को दागने में सक्षम है। जिस अत्याधुनिक वर्टिकल लांचर के जरिए मिसाइल को दागा गया, उसे ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित और डिजाइन किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications