भारतीय नेताओं ने नेपाली प्रधानमंत्री से मिलकर जताया शोक
काठमांडू, 21 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने काठमांडू गए भारतीय नेताओं ने नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से रविवार को मुलाकात की और कोईराला के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान भारतीय नेताओं ने कोईराला के निधन को नेपाल और वहां की जनता के लिए अपूरणीय क्षति बताया और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने प्रधानमंत्री नेपाल के साथ संयुक्त रूप से आधा घंटा बिताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications