'नशा निवारण में मीडिया की भूमिका' पर कार्यशाला
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ़ राजीव बिंदल करेंगे।
नशा निवारण के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ भी इस दौरान परिचर्चा में भाग लेंगे तथा प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इनमें नशा मुक्ति केन्द्र ('प्रयास') धर्मशाला के विजय सरोच, मण्डी जिला के नगवाईं की स्वयंसेवी संस्था 'नया सवेरा' के डॉ़ रावल, संजय तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ़ गोपाल शामिल होंगे।
मीडियाकर्मी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, लेखक, बुद्घिजीवी, महिला मंडलों तथा युवक मंडलों के सदस्य भी इस कार्यशाला में भाग लेंगे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ समाज, विशेषकर युवाओं को जागरूक बनाना है। सेमिनार से मिलने वाले सुझावों व संस्तुतिओं को हिमाचल प्रदेश में नशा निवारण के लिए आरंभ किए गए अभियानों में शामिल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications