कोइराला पंचतत्व में विलीन (लीड-1)

भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच काठमांडू में लगभग 100,000 लोगों ने कोइराला को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में नेपाल सरकार के मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक शामिल थे। भारत से गए एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी शामिल हैं।

रविवार को कोइराला का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए काठमांडू में नेपाली कांग्रेस के कार्यालय में रखा गया था। नेपाल के सभी प्रमुख नेताओं ने कोइराला को यहां श्रद्धांजलि दी।

माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने कोइराला के बारे में कहा, "हमने अपने अभिभावक को खो दिया।"

कोइराला की शव यात्रा सनधारा, रत्नापार्क, बागबाजार, मैतीदेवी, पुराना बाणेश्श्वर और गौशाला से होते हुए आर्यघाट पहुंची।

कोइराला का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर किया गया, जहां नेपाल नरेश बीरेंद्र शाह का अंतिम संस्कार किया गया था। कोइराला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नेपाली सेना ने उनके सम्मान में राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके साथ ही सेना ने उन्हें 15 तोपों की सलामी दी।

कोइराला की एक मात्र बेटी सुजाता कोइराला ने चिता को मुखाग्नि दी।

प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, संविधान सभा के अध्यक्ष सुभाष नेमवांग, सरकार के वरिष्ठ मंत्री, राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेता और भारतीय नेता आर्यघाट पर उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+