शिमला में चैत्र रंग महोत्सव 24 से
यह महोत्सव हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
भाषा-संस्कृति की प्रधान सचिव मनीषा नन्दा ने कहा कि 24 मार्च को 'मैं एकाकी' का मंचन किया जाएगा जिसके निर्देशक व लेखक अभिमन्यु पाण्डे हैं। 25 मार्च को 'बेलिबास' की प्रस्तुति होगी जिसके लेखक एवं निर्देशक अजीज़ कुरैशी हैं।
उन्होंने कहा कि 26 मार्च को 'द लैण्ड वीवर्स' की प्रस्तुति होगी, जिसे कुलदीप कुणाल ने लिखा है तथा निर्देशन कु़ गगनदीप का है। 27 मार्च को शिमला फेडरेशन फॉर थियेटर की प्रस्तुति 'अन्धे झरोखे' होगी जिसके लेखक अशोक काबली तथा निर्देशक प्रवीण चांदला हैं।
नन्दा ने कहा कि 28 मार्च को अजय शुक्ला कृत 'ताजमहल का टैण्डर' कुलदीप शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत किया जाएगा तथा 29 मार्च को डॉ़ शंकर शेष की रचना 'चेहरे' का मंचन होगा, जिसे सुदेश शर्मा ने निर्देशित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications