कोइराला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
रविवार को कोइराला का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए काठमांडू में नेपाली कांग्रेस के कार्यालय में रखा गया था। नेपाल के सभी प्रमुख नेताओं ने कोइराला को यहां श्रद्धांजलि दी।
माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने कोइराला के बारे में कहा, "हमने अपने अभिभावक को खो दिया।" पार्टी कार्यालय से कोइराला के पार्थिव शरीर को काठमांडू के सबसे पुराने स्टेडियम दशरथ रंगशाला ले जाया गया, जहां दोपहर दो बजे तक आम जनता के दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।
कोइराला का अंतिम संस्कार अरग्यघाट पर किया जाएगा। यह स्थान प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के समीप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications