भारतीय मूल के उद्योगपतियों को विदेशी कामगारों की जरूरत
मलेशियाई भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ (एमएआईसीसीआई) के अध्यक्ष के.के.ईश्वरन ने कहा कि यहां भारतीय व्यापारिक समुदाय को एक लाख नए विदेशी कामगारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत कामगारों की दिक्कतों से जूझ रहा है।
मलेशियाई समाचार पत्र 'द स्टार' ने रविवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र ने ईश्वरन के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है।
ईश्वरन ने इससे पहले कहा था कि मलेशिया में कामगारों की आवश्यकता भारतीय रेस्तरां, निर्माण क्षेत्र, बाजारों आदि में है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को काम पर रखने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कामगारों की कमी की वजह से उत्पादन पर असर पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications